AISSEE 2022 प्रश्न-पत्र, कक्षा 6 (हिंदी माध्यम)

यह कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2022 का पूरा प्रश्न-पत्र है: 125 बहुविकल्पीय प्रश्न, 300 अंक, 150 मिनट, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं। हर खंड के पहले 5 प्रश्नों के उत्तर नीचे खुले हैं। पूरा प्रश्न-पत्र टाइमर के साथ ऑनलाइन दें और हर प्रश्न की व्याख्या देखें।

इस प्रश्न-पत्र को टाइमर के साथ ऑनलाइन हल करें

खंडविषयप्रश्नप्रति प्रश्न अंककुल
Aभाषा (हिंदी)25250
Bगणित503150
Cसामान्य ज्ञान25250
Dबुद्धि परीक्षण25250
कुल125300

AISSEE 2022 प्रश्न-पत्र ऑनलाइन टेस्ट की तरह दें

टाइमर, तुरंत 300 में से अंक, खंड-वार अंक और सभी 125 प्रश्नों की व्याख्या।

ऑनलाइन दें

खंड A: भाषा (हिंदी) (प्रश्न 1–25 · प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 1
भारत में हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ?
  1. 1
    12 सितंबर
  2. 2
    12 दिसंबर
  3. 3
    14 सितंबर
  4. 4
    14 नवंबर
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (3) 14 सितंबर

व्याख्या: 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसीलिए हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2
निम्नलिखित में से क्या सही सुमेलित नहीं है ?
  1. 1
    पंजाबी – गुरुमुखी
  2. 2
    उर्दू – फारसी
  3. 3
    मराठी – रोमन
  4. 4
    संस्कृत – देवनागरी
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (3) मराठी – रोमन

व्याख्या: मराठी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, रोमन में नहीं। पंजाबी की लिपि गुरुमुखी, उर्दू की फ़ारसी (नस्तालीक़) और संस्कृत की देवनागरी है।

प्रश्न 3
निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का चयन करें ।
  1. 1
    कृप्या
  2. 2
    चिह्न
  3. 3
    आर्शीवाद
  4. 4
    उज्जवल
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) चिह्न

व्याख्या: 'चिह्न' शुद्ध है (ह् के बाद न)। बाकी के शुद्ध रूप हैं: कृपया, आशीर्वाद, उज्ज्वल।

प्रश्न 4
श और ष – निम्नलिखित में से कौन से व्यंजन हैं ?
  1. 1
    अंतस्थ
  2. 2
    ऊष्म
  3. 3
    स्पर्श
  4. 4
    अन्य
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) ऊष्म

व्याख्या: श, ष, स, ह ऊष्म व्यंजन कहलाते हैं, क्योंकि इन्हें बोलते समय मुँह से गरम हवा निकलती है। य, र, ल, व अंतस्थ हैं।

प्रश्न 5
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संकर शब्द नहीं है ?
  1. 1
    बोलचाल
  2. 2
    हवादार
  3. 3
    माँगपत्र
  4. 4
    रेलयात्रा
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (1) बोलचाल

व्याख्या: संकर शब्द दो अलग भाषाओं के शब्दों से बनते हैं: रेल (अंग्रेज़ी) + यात्रा (संस्कृत), माँग (हिंदी) + पत्र (संस्कृत), हवा (अरबी) + दार (फ़ारसी)। 'बोलचाल' में दोनों शब्द हिंदी के हैं, इसलिए यह संकर नहीं है।

प्रश्न 6
‘उपस्थिति’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है :
  1. 1
    उ
  2. 2
    उप
  3. 3
    उप्स
  4. 4
    उपस्

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 7
निम्नलिखित में से बेमेल को चुनिए :
शब्द – संधि
  1. 1
    मूल्यांकन – दीर्घ
  2. 2
    परमेश्वर – गुण
  3. 3
    भावुक – विसर्ग
  4. 4
    जगन्नाथ – व्यंजन

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 8
‘चक्रपाणि’ में कौन सा समास है ?
  1. 1
    तत्पुरुष
  2. 2
    बहुव्रीहि
  3. 3
    कर्मधारय
  4. 4
    द्विगु

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 9
निम्नलिखित में से भिन्न युग्म को चुनिए :
  1. 1
    पृथ्वी – अचला
  2. 2
    फूल – प्रसून
  3. 3
    असुर – पाहुन
  4. 4
    हिमालय – गिरीश

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 10
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा को नहीं दर्शाता है ?
  1. 1
    सुंदरता
  2. 2
    गंदगी
  3. 3
    लड़की
  4. 4
    बचपन

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 11
जो परिश्रम करेगा सो पास होगा ।
रेखांकित सर्वनाम का भेद बताइए ।
  1. 1
    निश्चयवाचक
  2. 2
    अनिश्चयवाचक
  3. 3
    संबंधवाचक
  4. 4
    प्रश्नवाचक

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 12
निम्नलिखित में से संकेतवाचक विशेषण को चुनिए :
  1. 1
    वह मकान
  2. 2
    बीस मन अनाज
  3. 3
    दस विद्यार्थी
  4. 4
    लंबी महिला

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 13
हम लोग आज बड़े मैदान में फुटबॉल मैच देखने जा रहे हैं ।
उपर्युक्त वाक्य में क्रिया क्या है ?
  1. 1
    देखने
  2. 2
    फुटबॉल मैच
  3. 3
    बड़े
  4. 4
    रहे हैं

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 14
क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का पता चले, उसे ________ कहते हैं ।
  1. 1
    संज्ञा
  2. 2
    सर्वनाम
  3. 3
    विशेषण
  4. 4
    काल

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 15
पत्र लिखते समय अपने से बड़ों को निम्नलिखित में से किस शब्द द्वारा संबोधित किया जाता है ?
  1. 1
    प्रिय
  2. 2
    श्रद्धेय
  3. 3
    चिरंजीवी
  4. 4
    आयुष्मान

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 16
‘व्यवस्था’ से पूर्व निम्न में से कौन सा शब्द लगाने से इसका अर्थ विपरीत हो जाता है ?
  1. 1
    उप
  2. 2
    अ
  3. 3
    परि
  4. 4
    आ

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 17
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ क्या है ?
आँख में धूल झोंकना
  1. 1
    कमजोर करना
  2. 2
    धोखा देना
  3. 3
    झूठ बोलना
  4. 4
    भाग जाना

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 18
निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘कमर टूटना’ मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है ?
  1. 1
    बढ़ती महँगाई ने गरीब इंसान की कमर तोड़ दी है ।
  2. 2
    पुलिस ने मार–मार कर कैदी की कमर तोड़ दी ।
  3. 3
    सड़क दुर्घटना में एक यात्री की कमर टूट गई ।
  4. 4
    राम ने मेरी कमर ही तोड़ दी ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 19
शंकर जी का हूँ मैं पर्याय,
सब को मेरा रंग सुभाय ।
मैं हूँ नभ पर खग काय,
कोई है जो मेरा नाम बताय ।
उपर्युक्त पहेली को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से इसका उत्तर बुझाएँ :
  1. 1
    कबूतर
  2. 2
    आसमान
  3. 3
    चिड़िया
  4. 4
    नीलकण्ठ

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 20
‘भारतीय’ शब्द का बहुवचन निम्नलिखित में से क्या होगा ?
  1. 1
    भारतीयों
  2. 2
    भारितीयों
  3. 3
    भारतियों
  4. 4
    भारतिओं

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 21
संसार में सबसे मूल्यवान वस्तु समय है क्योंकि दुनिया की अधिकांश वस्तुओं को घटाया–बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना व्यक्ति के बस में नहीं है । समय के बीत जाने पर व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होता । विद्यार्थी के लिए तो समय का और भी अधिक महत्व है । विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है शिक्षा प्राप्त करना । समय के उपयोग से ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है । जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल–कूद, मौज–मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते । मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें ।
उपर्युक्त गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्नों (21-24) का सही विकल्प चुनकर उत्तर दें ।
समय के संबंध में व्यक्ति का क्या कर्तव्य बताया गया है ?
  1. 1
    परिश्रम करें ।
  2. 2
    मन लगाकर पढ़ाई करें ।
  3. 3
    बीते समय के बारे में पश्चाताप न करके वर्तमान समय का सदुपयोग करें ।
  4. 4
    असफल होने पर पुनः प्रयास करें ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 22
विद्यार्थी जीवन भर क्यों पछताते रहते हैं ?
  1. 1
    क्योंकि वे आलसी होते हैं ।
  2. 2
    वो अपना कीमती समय मौज–मस्ती और आलस्य में खो देते हैं ।
  3. 3
    वो ज्ञान प्राप्त नहीं करते ।
  4. 4
    वो बड़ों की आज्ञा का पालन नहीं करते ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 23
विद्यार्थी जीवन का क्या उद्देश्य है ?
  1. 1
    जीवन को सुखी बनाना
  2. 2
    गुरुओं का आदेश मानना
  3. 3
    व्यक्ति के जीवन में समय का महत्व
  4. 4
    शिक्षा प्राप्त करना

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 24
समय को सबसे अमूल्य वस्तु क्यों कहा गया है ?
  1. 1
    इसका एक भी क्षण घटाया–बढ़ाया नहीं जा सकता ।
  2. 2
    समय व्यक्ति के वश में नहीं है ।
  3. 3
    समय ही व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है ।
  4. 4
    मनुष्य उस समय की गति को नहीं रोक सकता ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 25
निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द का प्रयोग विशेषण के रूप में हुआ है ?
  1. 1
    तुमने अच्छा किया जो आ गए ।
  2. 2
    यह स्थान बहुत अच्छा है ।
  3. 3
    अच्छा, तुम घर जाओ ।
  4. 4
    अच्छा है वह अभी आ गए ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

खंड B: गणित (प्रश्न 26–75 · प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 26
छायांकित खंडों का योग किस का प्रतिनिधित्व करता है ?
  1. 1
    1012
  2. 2
    14
  3. 3
    1
  4. 4
    1 112
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (4) 1 112

व्याख्या: प्रत्येक वृत्त 12 बराबर भागों में बँटा है। पहले वृत्त में 8 और दूसरे में 5 भाग छायांकित हैं। योग = 812 + 512 = 1312 = 1112.

प्रश्न 27
यदि प्रत्येक बिस्किट का भार 4 ग्रा. है, तो दो दर्जन बिस्किटों का भार क्या होगा ?
  1. 1
    24 ग्रा.
  2. 2
    64 ग्रा.
  3. 3
    48 ग्रा.
  4. 4
    96 ग्रा.
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (4) 96 ग्रा.

व्याख्या: दो दर्जन = 24. 24 × 4 = 96 ग्राम।

प्रश्न 28
7 अंकों की वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात करें जिसे आप दिए गए प्रत्येक अंकों 5, 1, 8, 0, 3 के उपयोग से निर्मित कर सकते हैं ।
  1. 1
    1310058
  2. 2
    1001358
  3. 3
    1130058
  4. 4
    1000358
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (4) 1000358

व्याख्या: हर अंक कम से कम एक बार आना चाहिए। 1 से शुरू कीजिए (0 पहले नहीं आ सकता), शून्य भरिए, और अंत में शेष अंक बढ़ते क्रम में: 1000358.

प्रश्न 29
दी गई संख्याओं में रेखांकित अंकों के स्थानीय मानों का योग ________ होगा ।
695281 5348573
  1. 1
    305071
  2. 2
    300551
  3. 3
    305017
  4. 4
    3005071
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (1) 305071

व्याख्या: 695281 में रेखांकित अंक 5 (5,000) और 1 (1) हैं। 5348573 में 3 (3,00,000) और 7 (70)। योग = 300000 + 5000 + 70 + 1 = 305071.

प्रश्न 30
निम्नलिखित में से कौन सी आकृति बिंदुरेखा से सममिति में नहीं है ?
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (3)

व्याख्या: अक्षर A, षट्भुज और पत्ती जैसी आकृति अपनी बिंदीदार रेखा पर मोड़ने से ठीक मिल जाती हैं। अक्षर N नहीं मिलता: तिरछी रेखा के दोनों ओर के भाग मेल नहीं खाते।

प्रश्न 31
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प, 57 का समतुल्य भिन्न नहीं है ?
  1. 1
    1521
  2. 2
    4556
  3. 3
    2535
  4. 4
    1014

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 32
आकृति के छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात करें ।
  1. 1
    161 वर्ग से.मी.
  2. 2
    171 वर्ग से.मी.
  3. 3
    173 वर्ग से.मी.
  4. 4
    163 वर्ग से.मी.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 33
भिन्न 15 125 को एक दशमलव संख्या में बदलें ।
  1. 1
    150.4
  2. 2
    15.04
  3. 3
    1504
  4. 4
    1.504

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 34
यदि एक कुर्सी की कीमत ₹ 7642.45 है, तो सात कुर्सियों की कीमत क्या होगी ?
  1. 1
    ₹ 53497.35
  2. 2
    ₹ 53497.15
  3. 3
    ₹ 53499.15
  4. 4
    ₹ 53597.15

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 35
एक वेबिनार में 5 मिनट प्रत्येक के तीन अंतराल हैं । इन अंतरालों की कुल अवधि सेकंड में ज्ञात करें ।
  1. 1
    1000
  2. 2
    800
  3. 3
    900
  4. 4
    1500

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 36
तेल की एक टंकी में 60 लीटर तेल आ सकता है । एक दूसरी टंकी है जिसकी क्षमता इसकी तीन गुनी है । दोनों टंकियों की कुल क्षमता क्या है ?
  1. 1
    180 लीटर
  2. 2
    240 लीटर
  3. 3
    120 लीटर
  4. 4
    300 लीटर

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 37
एक घन की भुजा ज्ञात करें, यदि उसका आयतन 64 घन से.मी. है ।
  1. 1
    12 से.मी.
  2. 2
    4 से.मी.
  3. 3
    8 से.मी.
  4. 4
    16 से.मी.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 38
निम्नलिखित में से किस विकल्प में दिए गए अंक आरोही क्रम में लिखे गए हैं ?
  1. 1
    6821, 6812, 6261, 2861
  2. 2
    9075, 7905, 9701, 5907
  3. 3
    10529, 12049, 12509, 15249
  4. 4
    23124, 23213, 21467, 2764

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 39
उस आकृति का चयन करें जो दी गई आकृति श्रेणी में अगले स्थान पर आएगी ।
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 40
यदि + + = 420 है, और – = 90 है, तो का मान क्या होगा ?
  1. 1
    100
  2. 2
    200
  3. 3
    90
  4. 4
    120

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 41
यदि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षा प्रतिदिन 8:35 a.m. पर आरंभ होती है और 1:45 p.m. पर समाप्त होती है (बिना किसी अंतराल के), तो कक्षा की कुल अवधि ज्ञात करें ।
  1. 1
    4 घंटे 40 मिनट
  2. 2
    310 मिनट
  3. 3
    5 घंटे 20 मिनट
  4. 4
    315 मिनट

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 42
संख्या 563672 में, दस हजार के स्थान पर 6 का स्थानीय मान, सैकड़े के स्थान पर 6 के स्थानीय मान का ______ गुना होता है ।
  1. 1
    1000
  2. 2
    100
  3. 3
    10
  4. 4
    10000

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 43
अनिल के पास 78.6 मी. कपड़ा है, जो 12 विद्यार्थियों के लिए एक वर्दी का सेट बनाने के लिए पर्याप्त है । एक वर्दी बनाने के लिए कितने कपड़े की आवश्यकता होगी ?
  1. 1
    6.05 मी.
  2. 2
    6.65 मी.
  3. 3
    6.55 मी.
  4. 4
    6.25 मी.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 44
प्रतिरूप में अगली आकृति का चयन करें :
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 45
एक धावक 400 मी. की रेस को 48 सेकंड में समाप्त करता है । यदि वह उसी ट्रैक पर समान चाल से पाँच बार दौड़ा, तो उसे कुल कितने मिनट लगे ?
  1. 1
    4
  2. 2
    3.5
  3. 3
    5
  4. 4
    6

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 46
निम्न में से कौन से अवरोही क्रम में व्यवस्थित हैं ?
  1. 1
    25, 27, 213, 29, 23
  2. 2
    611, 1411, 1011, 411, 211
  3. 3
    76, 78, 712, 715, 718
  4. 4
    109, 139, 59, 159, 79

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 47
संख्या 6.785 प्राप्त करने के लिए 2.4624 में कौन सी संख्या का योग करना होगा ?
  1. 1
    4.321
  2. 2
    4.3221
  3. 3
    4.3226
  4. 4
    4.3229

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 48
निम्नलिखित में से सबसे बड़ी भिन्न की पहचान करें :
211, 27, 213, 29, 23
  1. 1
    211
  2. 2
    29
  3. 3
    27
  4. 4
    23

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 49
किसी एक वर्ष में, 76,43,872 विद्यार्थियों ने एक बोर्ड परीक्षा दी । यदि इनमें से लड़कियों की संख्या 42,37,602 थी, तो लड़कों की संख्या ज्ञात करें ।
  1. 1
    43,06,270
  2. 2
    34,56,270
  3. 3
    34,06,270
  4. 4
    43,05,370

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 50
निम्नलिखित में से कौन–सा विकल्प गलत है ?

क्षेत्रफल = 240 वर्ग से.मी.
  1. 1
    l = 19.2 से.मी., b = 12.5 से.मी.
  2. 2
    l = 16 से.मी., b = 15 से.मी.
  3. 3
    l = 54 से.मी., b = 5 से.मी.
  4. 4
    l = 32 से.मी., b = 7.5 से.मी.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 51
हल करें : 68 ÷ 32 × 45
  1. 1
    35
  2. 2
    38
  3. 3
    58
  4. 4
    25

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 52
दिए गए कथन को सही सिद्ध करने के लिए m और n के मानों का चयन करें ।
127 × 15 = ( m × 15) + ( n × 15)
  1. 1
    m = 100, n = 15
  2. 2
    m = 120, n = 15
  3. 3
    m = 15, n = 27
  4. 4
    m = 100, n = 27

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 53
भिन्न 37 को निरूपित करने के लिए दी गई आकृति में कितने भागों को छायांकित करना होगा ?
  1. 1
    4
  2. 2
    12
  3. 3
    8
  4. 4
    6

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 54
दिए गए आकृति में कितने न्यून कोण हैं ?
  1. 1
    4
  2. 2
    6
  3. 3
    5
  4. 4
    7

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 55
128400 कलमों को कार्टन में भरा जाना है, जिसमें से प्रत्येक में 150 कलम हों । कितने कार्टनों की आवश्यकता होगी ?
  1. 1
    856
  2. 2
    805
  3. 3
    846
  4. 4
    876

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 56
प्रिशा का भार 42 कि.ग्रा. है और क्यारा का भार 39.5 कि.ग्रा. है । उनका कुल भार क्या है ?
  1. 1
    82500 ग्रा.
  2. 2
    8250 ग्रा.
  3. 3
    81500 ग्रा.
  4. 4
    8150 ग्रा.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 57
घड़ी में 2:30 p.m. बजने पर घंटे और मिनट की सुईयों द्वारा निर्मित कोण की पहचान करें ।
  1. 1
    न्यून कोण
  2. 2
    अधिक कोण
  3. 3
    ऋजुरेखीय
  4. 4
    सम कोण

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 58
एक विक्रेता ने ₹ 4570 प्रत्येक के दाम से 50 मेजें खरीदीं । नौ मेजें परिवहन में क्षतिग्रस्त हो गईं । उसने शेष मेजों को ₹ 5000 प्रत्येक के दाम से बेचा । इस स्थिति के लिए सबसे उपयुक्त कथन का चयन करें ?
  1. 1
    उसने अपनी क्षतिग्रस्त मेजों का मूल्य प्राप्त कर लिया ।
  2. 2
    उसे ₹ 25000 लाभ हुआ ।
  3. 3
    उसे ₹ 23500 की हानि हुई ।
  4. 4
    उसे ₹ 23500 का लाभ हुआ ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 59
मैं एक पाँच अंकीय सम संख्या हूँ । मेरे दहाई स्थान पर 9 है । मेरे दस हज़ारवें स्थान का अंक दहाई स्थान पर आने वाले अंक से तीन कम है । सैकड़ा स्थान पर आने वाला अंक मेरे दस हज़ारवें स्थान के अंक का आधा है । हज़ारवें स्थान पर आने वाला अंक इकाई अंक का दोगुना है । मुझे पहचानें ।
  1. 1
    68494
  2. 2
    61392
  3. 3
    64391
  4. 4
    68394

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 60
दो संख्याओं के ल.स.व. और म.स.व. का गुणनफल 322 है । यदि उनमें से एक संख्या 23 है, तो दूसरी संख्या क्या होगी ?
  1. 1
    7
  2. 2
    14
  3. 3
    18
  4. 4
    46

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 61
का जल प्रतिबिंब क्या होगा ?
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 62
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है ?
  1. 1
    25 = 0.4
  2. 2
    1.147 > 1.039
  3. 3
    5.862 < 5.9
  4. 4
    3.21 > 3.222

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 63
रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प का चयन करें ।
CCCXC + LIX = _______.
  1. 1
    CCCCXLIX
  2. 2
    CDXLIX
  3. 3
    CDCXLIX
  4. 4
    CDXXXXIX

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 64
निकटतम सैकड़ा तक पूर्णांक करते हुए संख्या 7348561 को ________ लिखा जाएगा ।
  1. 1
    7348000
  2. 2
    7348600
  3. 3
    7348560
  4. 4
    7348500

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 65
संख्या 1765498 प्राप्त करने के लिए 3 मिलियन में से कितना घटाया जाना चाहिए ?
  1. 1
    1,234,602
  2. 2
    1,234,502
  3. 3
    1,324,502
  4. 4
    1,234,402

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 66
श्रेया के पास 32 लाल पेन और 56 नीले पेन हैं । वो उन्हें इस तरह भरना चाहती है कि प्रत्येक पैक में पेन की संख्या समान हो और केवल एक ही रंग के पेन हों । सबसे बड़े पैक में कितने पेन होंगे ?
  1. 1
    4
  2. 2
    8
  3. 3
    16
  4. 4
    12

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 67
यदि 1 मी. बाड़ लगाने की लागत ₹ 215 है, तो एक पार्क जिसकी लंबाई 45 मी. और चौड़ाई 23 मी. है, में बाड़ लगाने की लागत क्या होगी ?
  1. 1
    ₹ 29240
  2. 2
    ₹ 25340
  3. 3
    ₹ 29440
  4. 4
    ₹ 29540

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 68
एक कोण जिसका आधार 12 से.मी. है, और ऊंचाई आधार की दोगुनी है, का क्षेत्रफल __________ है ।
  1. 1
    288 वर्ग से.मी.
  2. 2
    144 वर्ग से.मी.
  3. 3
    289 वर्ग से.मी.
  4. 4
    298 वर्ग से.मी.

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 69
रमन ने समीर से 4 घंटे पहले एक यात्रा आरंभ की । यदि समीर ने अपनी यात्रा 2:15 p.m. पर आरंभ की, तो रमन की यात्रा किस समय आरंभ हुई ?
  1. 1
    09:15 बजे
  2. 2
    11:15 बजे
  3. 3
    10:15 बजे
  4. 4
    14:15 बजे

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 70
छियत्तर लाख चार हज़ार तिरासी को अंतर्राष्ट्रीय संख्या प्रणाली में ________ के रूप में लिखा जाएगा ।
  1. 1
    7,640,083
  2. 2
    76,483
  3. 3
    760,483
  4. 4
    7,604,083

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 71
प्रश्न संख्या 71 - 75 के लिए निर्देश : दिया गया आरेख, किसी एक विद्यालय में पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा किए गए गतिविधियों को निरूपित करता है । आरेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें ।
चित्रकला का चयन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या, रंगमंच का चयन करने वाले विद्यार्थियों से ______ अधिक है ।
  1. 1
    1
  2. 2
    2
  3. 3
    3
  4. 4
    4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 72
पाँचवी कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या क्या है ?
  1. 1
    80
  2. 2
    83
  3. 3
    85
  4. 4
    84

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 73
2 सबसे कम गतिविधियों में कितने विद्यार्थी थे ?
  1. 1
    25
  2. 2
    24
  3. 3
    28
  4. 4
    27

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 74
कितने विद्यार्थियों ने नृत्य चुना ?
  1. 1
    16
  2. 2
    18
  3. 3
    17
  4. 4
    19

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 75
वाद–विवाद की तुलना में तैराकी चुनने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी अधिक थी ?
  1. 1
    6
  2. 2
    8
  3. 3
    5
  4. 4
    7

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

खंड C: सामान्य ज्ञान (प्रश्न 76–100 · प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 76
‘नॉक–आउट’ शब्द का उपयोग किस खेल में होता है ?
  1. 1
    तीरंदाजी
  2. 2
    मुक्केबाजी
  3. 3
    गोल्फ़
  4. 4
    बिलियर्ड्स
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) मुक्केबाजी

व्याख्या: नॉक-आउट तब होता है जब मुक्केबाज़ गिरकर समय पर उठ नहीं पाता। यह शब्द मुक्केबाज़ी का है।

प्रश्न 77
रिक्टर पैमाने पर ________ से अधिक मान गंभीर क्षति पहुँचा सकता है ।
  1. 1
    7
  2. 2
    6
  3. 3
    5
  4. 4
    4
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (1) 7

व्याख्या: 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप बड़े भूकंप होते हैं और भारी क्षति करते हैं।

प्रश्न 78
दही के निर्माण में कौन सा जीवाणु मददगार होता है ?
  1. 1
    विब्रियो कॉलेरा
  2. 2
    लैक्टोबैसिलस एसीडोफिलस
  3. 3
    स्ट्रोप्टोकोकस थर्मोफिलस
  4. 4
    बैसिलस रैडिसिकोला
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) लैक्टोबैसिलस एसीडोफिलस

व्याख्या: लैक्टोबैसिलस जीवाणु दूध को दही में बदलते हैं।

प्रश्न 79
जीवाश्म ईंधन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
  1. 1
    ये नवीकरणीय संसाधन हैं ।
  2. 2
    ये पृथ्वी की पर्पटी में सबसे ऊपरी परत में पाए जाते हैं ।
  3. 3
    ये दस वर्ष की अवधि में बनते हैं ।
  4. 4
    ये एक समय के सजीवों के अवशेष हैं ।
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (4) ये एक समय के सजीवों के अवशेष हैं ।

व्याख्या: कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस लाखों वर्ष पहले के पौधों और जंतुओं के अवशेषों से बने। ये अनवीकरणीय हैं और ज़मीन के बहुत नीचे मिलते हैं।

प्रश्न 80
बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई ?
  1. 1
    लुम्बिनी
  2. 2
    बोधगया
  3. 3
    सारनाथ
  4. 4
    कुशीनगर
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) बोधगया

व्याख्या: उन्हें बिहार के बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ। जन्म लुंबिनी में, पहला उपदेश सारनाथ में और निर्वाण कुशीनगर में हुआ।

प्रश्न 81
बिजली के बल्ब का आविष्कार किसने किया था ?
  1. 1
    थॉमस अल्वा एडिसन
  2. 2
    अलेक्जेंडर ग्रेहाम बेल
  3. 3
    मेरी क्यूरी
  4. 4
    सी. वी. रमन

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 82
गलत कथन का चयन करें ।
  1. 1
    गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव केवल पृथ्वी पर है ।
  2. 2
    गुरुत्वाकर्षण लोहे को खींचता है ।
  3. 3
    गुरुत्वाकर्षण वस्तुओं को तैरने से रोकता है ।
  4. 4
    विमान गुरुत्वाकर्षी क्षेत्र में नहीं उड़ता है ।

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 83
प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है ?
  1. 1
    उज्जैन
  2. 2
    वाराणसी
  3. 3
    मदुराई
  4. 4
    रामेश्वरम

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 84
मेघबीजन में कौन सी प्रक्रिया शामिल होती है, जो वर्षा लाने की तकनीक है ?
  1. 1
    ऐसी कृषि पद्धति अपनाना जो वर्षा पर आधारित हो
  2. 2
    जब वातावरण में मौजूद जल वाष्प धूल अथवा लवण के कण के चारों ओर ठंडा और संघनित हो जाता है
  3. 3
    मेघों का निर्माण कर उन्हें आकाश में पहुँचाना
  4. 4
    मेघों को बीज जैसी संरचना में परिक्षेपित करना

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 85
पृथ्वी का कौन सा भाग इसकी जैव–विविधता के लिए सहायक है ?
  1. 1
    जैवमंडल
  2. 2
    पशु विहार
  3. 3
    पारितंत्र निचय
  4. 4
    जैविक समुदाय

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 86
ऊतक किसमें सहायक होते हैं ?
  1. 1
    तीव्र विकास
  2. 2
    कोशिकाओं के बीच श्रम विभाजन
  3. 3
    प्रजनन की सुदृढ़ क्षमता
  4. 4
    शरीर सामर्थ्य

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 87
भारत–पाक युद्ध, 1971 के दौरान सेना प्रमुख कौन था ?
  1. 1
    जनरल पीपी कुमारमंगलम
  2. 2
    फ़ील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ
  3. 3
    जनरल जेएन चौधरी
  4. 4
    जनरल के एस थिमैया

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 88
सलमान रुश्दी को किस पुस्तक के लिए बुकर पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
  1. 1
    द सेटानिक वर्सेस
  2. 2
    मिडनाइट्स चिल्ड्रन
  3. 3
    फ़री
  4. 4
    शालीमार द क्लाउन

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 89
मसूढ़ों से खून आना, घाव का देर से भरना और पसलियों में दर्द रहना, किस विटामिन की कमी से होता है ?
  1. 1
    विटामिन A
  2. 2
    विटामिन B
  3. 3
    विटामिन C
  4. 4
    विटामिन D

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 90
नंदादेवी किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है ?
  1. 1
    हिमाचल प्रदेश
  2. 2
    जम्मू और कश्मीर
  3. 3
    उत्तराखंड
  4. 4
    उत्तर प्रदेश

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 91
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में श्वेत रंग किस अर्थ को निरूपित करता है ?
  1. 1
    त्याग
  2. 2
    शांति और सत्य
  3. 3
    जीवन की समृद्धि
  4. 4
    इनमें से कोई नहीं

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 92
किस नृत्य शैली का नाम उसकी उत्पत्ति से संबंधित गांव के नाम पर पड़ा है ?
  1. 1
    कुचिपुड़ी
  2. 2
    कथकली
  3. 3
    भरतनाट्यम
  4. 4
    मोहिनीअट्टम

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 93
भारत में ताज़े पानी का प्रमुख स्रोत क्या है ?
  1. 1
    समुद्री जल
  2. 2
    नदी जल
  3. 3
    तालाब का जल
  4. 4
    भूजल

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 94
पारसियों के धार्मिक ग्रंथ का नाम बताएं ।
  1. 1
    बाइबल
  2. 2
    ज़ेंद अवेस्ता
  3. 3
    कुरान
  4. 4
    गुरु ग्रंथ साहिब

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 95
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
  1. 1
    विएना
  2. 2
    न्यू यॉर्क
  3. 3
    पेरिस
  4. 4
    ज्यूरिक़

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 96
इनमें से किस मिठाई को पहले तला जाता है, फिर चीनी के शीरे में डुबाया जाता है, और आमतौर पर जिसका आकार गोल और रंग नारंगी होता है ?
  1. 1
    गाजर का हलवा
  2. 2
    रसगुल्ला
  3. 3
    भाखरवाड़ी
  4. 4
    जलेबी

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 97
“थिंग्स टू लीव बिहाइंड” उपन्यास के लिए निम्नलिखित में से किसे सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है ?
  1. 1
    कणिका मुखर्जी
  2. 2
    राम सूरी
  3. 3
    नमिता गोखले
  4. 4
    रीता चंद्रा

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 98
जल प्रदूषण के एक उदाहरण का चयन करें ।
  1. 1
    बड़े जहाज से तेल का रिसाव
  2. 2
    समुद्र के किनारे पशुओं का विचरण
  3. 3
    प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना
  4. 4
    कार में गैसोलिन

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 99
जल चक्र को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?
  1. 1
    जल परिवर्तन चक्र
  2. 2
    वायु चक्र
  3. 3
    जलीय (हाइड्रोलॉजिक) चक्र
  4. 4
    विवर्तनिक (टेक्टोनिक) चक्र

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 100
बीजावरण से क्या तात्पर्य होता है ?
  1. 1
    भंडारित भोजन के चारों ओर दृढ़ आवरण
  2. 2
    अंकुर के चारों ओर दृढ़ आवरण
  3. 3
    बीज का संरक्षी बाह्य आवरण
  4. 4
    पादपों की जड़ों के चारों ओर दृढ़ आवरण

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

खंड D: बुद्धि परीक्षण (प्रश्न 101–125 · प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 101
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प असंगत है ?
  1. 1
    PQRS
  2. 2
    LMNOP
  3. 3
    BCDE
  4. 4
    FGHI
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) LMNOP

व्याख्या: तीन समूहों में क्रम से चार अक्षर हैं। LMNOP में पाँच अक्षर हैं।

प्रश्न 102
यदि 70 में से 35 व्यक्तियों को मधुमेह है, तो कौन सी आकृति मधुमेह वाले व्यक्तियों को निरूपित करेगी ?
  1. 1
    a
  2. 2
    b
  3. 3
    c
  4. 4
    d
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (1) a

व्याख्या: 70 में से 35 ठीक आधा है। आधा वृत्त, आकृति (a), इसे दर्शाता है।

प्रश्न 103
आकृति चारों में से किसी एक विकल्प में निहित है । उस विकल्प का चयन करें जिसके भाग के रूप में आकृति निहित है ।
  1. 1
    a
  2. 2
    b
  3. 3
    c
  4. 4
    d
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (2) b

व्याख्या: दी गई आकृति एक वर्ग है जिसके केंद्र से एक आड़ी और एक खड़ी रेखा गुज़रती है। आकृति (b) में ये दोनों रेखाएँ (विकर्णों के साथ) हैं, अतः उसमें दी गई आकृति निहित है।

प्रश्न 104
नीचे दिये गये विकल्पों में से रिक्त स्थान भरिए, जो प्रश्न में अनुक्रम के अनुरूप हो ।
PUE, QVF, RWG, __________, TYI
  1. 1
    SXH
  2. 2
    TSQ
  3. 3
    ABN
  4. 4
    STY
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (1) SXH

व्याख्या: प्रत्येक अक्षर एक स्थान आगे बढ़ता है: P, Q, R, S, T; U, V, W, X, Y; E, F, G, H, I. लुप्त पद SXH.

प्रश्न 105
यदि अनाज का संबंध गोदाम से है तो जल का संबंध किससे होगा ?
  1. 1
    नदीमुख
  2. 2
    नदी
  3. 3
    नहर
  4. 4
    बांध
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (4) बांध

व्याख्या: अनाज गोदाम में संग्रहित किया जाता है। पानी बाँध में संग्रहित किया जाता है।

प्रश्न 106
सही विकल्प का चयन करें ।
धुआं : प्रदूषण :: युद्ध : ?
  1. 1
    शांति
  2. 2
    विजय
  3. 3
    संधि
  4. 4
    विध्वंस

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 107
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करें ।
mm, OO, qq, SS, ?
  1. 1
    uu
  2. 2
    Ss
  3. 3
    UU
  4. 4
    rr

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 108
एक आवासीय परिसर में चार भवन हैं A, B, C, D । प्रत्येक की ऊँचाई अलग है । D की ऊँचाई केवल B से कम है । A की ऊँचाई D और C से कम है । इनमें से किसकी ऊँचाई सबसे कम है ?
  1. 1
    A
  2. 2
    B
  3. 3
    C
  4. 4
    D

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 109
निम्नलिखित अंकीय शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए ?
4, 12, 36, 108, 324, ?
  1. 1
    520
  2. 2
    475
  3. 3
    680
  4. 4
    972

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 110
एक पासे की दो स्थितियां नीचे दर्शायी गयी हैं । यदि इसके ऊपरी फलक पर ‘5’ हो तो निचले फलक की संख्या क्या होगी ?
  1. 1
    3
  2. 2
    2
  3. 3
    6
  4. 4
    4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 111
R, K की बहन है । P, K का भाई है । Q, T का पिता है, जो कि P का भाई है । H, K की मां है । Q और H के कम से कम कितने पुत्र हैं ?
  1. 1
    3
  2. 2
    2
  3. 3
    1
  4. 4
    4

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 112
आकृति ‘4’ में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को a, b, c, d में से किस विकल्प आकृति से प्रतिस्थापित किया जाएगा ?

  1. 1
    a
  2. 2
    b
  3. 3
    c
  4. 4
    d

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 113
दिए गए समीकरण में * को प्रतिस्थापित करने के लिए गणितीय प्रतीकों के किस क्रम को चुना जाना चाहिए, जिससे समीकरण को संतुलित किया जा सके ?
7 * 7 * 2 * 1 = 12
  1. 1
    × ÷ –
  2. 2
    + – ×
  3. 3
    ÷ + –
  4. 4
    × – ×

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 114
एक बस अड्डे से हर 30 मिनट पर एक बस दिल्ली के लिए जाती है । स्टेशन मास्टर ने एक यात्री से कहा कि 10 मिनट पहले ही एक बस निकली है, और अगली बस 9:35 am बजे चलेगी । स्टेशन मास्टर ने यात्री को यह सूचना किस समय दी ?
  1. 1
    9:20 am
  2. 2
    9:10 am
  3. 3
    9:15 am
  4. 4
    9:25 am

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 115
सुरभि पूर्व दिशा की ओर अभिमुख है । वह दक्षिणावर्त दिशा में 90° मुड़ती है, और 2 किलोमीटर चलती है, फिर वह 145° दक्षिणावर्त दिशा में मुड़ती है और 1 किलोमीटर चलती है । अब वह किस दिशा की ओर अभिमुख है ?
  1. 1
    उत्तर
  2. 2
    पूर्व
  3. 3
    उत्तर–पश्चिम
  4. 4
    दक्षिण–पूर्व

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 116
यदि एक विशेष कूट भाषा में ‘PARROT’ को ‘123345’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘SOAT’ को ‘6425’ के रूप में लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘ROAST’ को कैसे लिखा जाएगा ?
  1. 1
    34625
  2. 2
    32564
  3. 3
    32456
  4. 4
    34265

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 117
दिए गए विकल्पों से लुप्त संख्या ज्ञात करें ।
  1. 1
    28
  2. 2
    21
  3. 3
    11
  4. 4
    38

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 118
विकल्पों से उस युग्म का चयन करें जिसमें शब्दों में परस्पर संबंध, दिए गए युग्म के समान हो ।
ऑस्ट्रिया : विएना
  1. 1
    मिस्त्र : काहिरा
  2. 2
    जर्मनी : लंदन
  3. 3
    अमेरिका : ओर्लैंडो
  4. 4
    ऑस्ट्रेलिया : सिडनी

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 119
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘CONDUCT’ के अक्षरों से नहीं बनाया जा सकता ?
  1. 1
    Duct
  2. 2
    Counted
  3. 3
    Count
  4. 4
    Donut

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 120
एक पंक्ति में 37 लड़के खड़े हैं । आकाश दाएं छोर से 14वें स्थान पर है । यदि वह बाईं ओर छह स्थान आगे बढ़ जाता है, तो बाएं छोर से उसका स्थान क्या होगा ?
  1. 1
    20
  2. 2
    18
  3. 3
    11
  4. 4
    14

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 121
एक विशेष कूट भाषा में ‘FIGHT’ को ‘TGHFI’ के रूप में लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘PAPER’ को कैसे लिखा जाएगा ?
  1. 1
    RPEPA
  2. 2
    REPPA
  3. 3
    PEARP
  4. 4
    PAEPR

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 122
किस अक्षर युग्म से प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने पर दिया गया प्रतिरूप पूरा हो जाएगा ?
  1. 1
    DW
  2. 2
    DK
  3. 3
    DE
  4. 4
    DL

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 123
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, B का अर्थ ‘–’ है, C का अर्थ ‘×’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘+’ है, तो दिए गए समीकरण का मान ज्ञात करें ।
16 D 64 A 4 B 4 C 3 = ?
  1. 1
    20
  2. 2
    15
  3. 3
    9
  4. 4
    17

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 124
निम्नलिखित स्थापना (A) और तर्क (R) के लिए दिए गए विकल्पों से सही विकल्प का चयन करें ।
स्थापना (A) : भारत में लोग अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनते हैं ।
तर्क (R) : भारत एक गणतंत्र राष्ट्र है ।
  1. 1
    ‘A’ सही है पर ‘R’ गलत है
  2. 2
    ‘A’ गलत है पर ‘R’ सही है
  3. 3
    ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं
  4. 4
    ‘A’ और ‘R’ दोनों गलत हैं

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

प्रश्न 125
निम्न में से कौन सा आरेख मेज, कुर्सी, फर्नीचर के मध्य संबंध को सर्वोत्तम निरूपित करता है ?
  1. 1
    A
  2. 2
    B
  3. 3
    C
  4. 4
    D

🔒 इस प्रश्न का उत्तर और व्याख्या ऑनलाइन कोर्स में है। सभी उत्तर देखें

उत्तर और व्याख्या OlympiadZone द्वारा तैयार किए गए हैं। NTA की आधिकारिक उत्तर-कुंजी कुछ प्रश्नों में अलग हो सकती है।

AISSEE 2022 प्रश्न-पत्र ऑनलाइन टेस्ट की तरह दें

टाइमर, तुरंत 300 में से अंक, खंड-वार अंक और सभी 125 प्रश्नों की व्याख्या।

ऑनलाइन दें